IMG-LOGO

शरद पूर्णिमा पर दादागुरुदेव का महापूजन, सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया

IMG
Posted on: 2026-10-27
शरद पूर्णिमा पर दादागुरुदेव का महापूजन, सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया

रायपुर । सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में शरद पूर्णिमा पर दादागुरुदेव के महापूजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर दादागुरुदेव महापूजन पश्चात पारम्परिक चिपडा , रेवड़ी व खीर की गुरुप्रसादी से श्रद्धालुओं ने एकदूसरे को बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि , भाईचारे व उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की गई।

आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर के आशीर्वाद से लौकिक पर्व दीपावली 8 नवम्बर , भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक 9 नवम्बर को मनाया जावेगा।भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण व गौतम स्वामी के कैवल्य प्राप्ति पश्चात जिनमंदिर के पट्ट 10 नवम्बर को प्रातः 6 बजे खुलेंगे व श्रद्धालू प्रथम दर्शन कर सकेंगे। जिनमंदिर में निर्वाण लड्डू चढ़ाया जावेगा। पश्चात गुरुभगवंत द्वारा गौतम रासा का वांचन होगा। 

ज्ञान पंचमी के शुभ अवसर पर 14 नवम्बर शनिवार को सम्यक ज्ञान की आराधना की जावेगी। ट्रस्ट के महासचिव महेन्द्र कोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूजा का प्रारंभ लाभार्थी परिवारों द्वारा स्थापना के विधान द्वारा हुआ फिर संगीत की स्वर लहरियों व भाव पूर्ण बोल नवकार मंत्र है प्यारा इसने सबको है तारा के साथ भजन गायको ने गुरु के चमत्कारों का बखान करते हुए चौपाइयों गुरु परतीक रूप सुगुरु सम दूजो तो नही व डूबती जहाज भक्त की तारी पंखी रूप धरयो हितकारी के द्वारा अध्यक्ष संतोष बैद ने समा बांध दिया , प्रसिद्ध गायक वर्धमान चोपड़ा व निर्मल पारख ने मेरी लगी गुरु संग प्रीत दुनिया क्या जाने के बोलो से भक्ति रस की गंगा प्रवाहित कर दी । बड़ी पूजा में नवहन जल चन्दन धूप दीप अक्षत  फल फूल वस्त्र पूजा व ध्वज पूजा के विधानों को पूर्ण विधि विधान व मन्त्रोच्चारण से सम्पन्न किया गया पूजा का समापन आरती व मंगल दीपक के द्वारा हुआ ।

Tags: